हरिद्वार– (वन्दना गुप्ता) हरिद्वार कुंभ मेला 2021 में कोरोना जांच के नाम पर हुए घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपी नलवा लैब के लिये काम करता था, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी आशीष नलवा लैब को टेस्टिंग के लिए मेन पावर और अन्य सामान उपलब्ध कराए थे। आरोपी आशीष कोरोना जांच के डाटा फीडिंग का काम भी देखता था। हरिद्वार कुम्भ मेले के दौरान हुए कोरोना जांच घोटाले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने इस मामले में हरियाणा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी का नाम आशीष वशिष्ठ है। इसी ने कोरोना जाँच का फर्जी डेटा तैयार किया था। कोरोना जाँच के लिए मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज कंपनी को टेंडर दिया गया था और इन कंपनी ने हरियाणा की दो लैबों से जांच कराई थी। एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि आरोपी आशीष ने दोनों लैबों के बीच मीडियेटर की भूमिका निभाई थी। कुंभ मेले के दौरान आशीष ने ही श्रद्धालुओं का फर्जी डाटा मुहैया कराया था। पुलिस ने बड़ी छानबीन के बाद आशीष को गिरफ्तार किया। और उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आशीष के दिए हुए डेटा के अनुसार एक लैब ने मेला प्रशासन को 4 करोड़ रुपए के बिल सबमिट किए थे। इसकी एवज में 15 लाख का भुगतान भी हो चुका है। एसएसपी ने संकेत दिया कि इस मामले में एसआईटी बड़ी बारीकी से जांच कर रही है और आगे भी इसमें कई गिरफ्तारियां हो सकती है।
Related Posts
13 और 14 फरवरी को किसी भी प्रत्याशी के विज्ञापन पर रहेगा प्रतिबंध-डीएम पंत
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत…
भाईचारा एकता मंच के सभी सदस्य मेरा परिवार- के पी गंगवार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर– (शादाब हुसैन) पाम ग्रीन डिब्दीबा में भाईचारा एकता मंच की बैठक में पहुंचे संगठन के केंद्रीय…
कोबरा सांप का रिस्क कर टांडा रेंज जंगल में वन विभाग की टीम ने कोबरा सांप को छोड़ा……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- आपको बता दें रुद्रपुर जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में आज लगभग 4:30 फुट लंबा कोबरा सांप…
