काशीपुर – (सुनील शर्मा) पहला सोमवार यानि शिव की भक्ति का सबसे अच्छा दिन। मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है, इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है। यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। काशीपुर के विभिन्न शिव मंदिरों में भोलेनाथ शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता था, मगर इस वर्ष कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आयी है। मोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगती हैं मगर इस वर्ष मंदिर प्रबंधक और कोरोना को देखते हुए कड़े प्रबंध किए हैं। वही अज्जू नागर ने कहा कि सावन माह में शिव भगवान की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और इस माह में यदि गंगा में डुबकी लगाई जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता हैं।
Related Posts
इंद्रा आदर्श बंगाली कॉलोनी में अवैध शराब माफियाओं पर कहर बनकर टूटे विधायक शिव अरोरा मौके पर खुद पकड़े अवैध शराब के जखीरे….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा का मानवीय चेहरा एक बार फिर नजर आया महिलाओं के दुख दर्द को…
जिलाधिकारी वंदना ने अधिकारियों के साथ धारी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों का किया निरीक्षण……
ख़बर शेयर करें -धारी शनिवार की प्रातः जिलाधिकारी वंदना ने विभिन्न विभागों के अधिकारीयों की टीम के साथ घिंघरानी, पदमपुरी,…
प्रायोजित एच न पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज……..
ख़बर शेयर करें – नैनीताल- सी आर एस टी ओल्ड बॉयज क्लब द्वारा आयोजित तथा द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित…
