काशीपुर – (सुनील शर्मा) पहला सोमवार यानि शिव की भक्ति का सबसे अच्छा दिन। मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है, इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है। यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। काशीपुर के विभिन्न शिव मंदिरों में भोलेनाथ शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता था, मगर इस वर्ष कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आयी है। मोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगती हैं मगर इस वर्ष मंदिर प्रबंधक और कोरोना को देखते हुए कड़े प्रबंध किए हैं। वही अज्जू नागर ने कहा कि सावन माह में शिव भगवान की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और इस माह में यदि गंगा में डुबकी लगाई जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता हैं।
Related Posts
सरकार व प्रशासन हुए नाकाम, सड़क बनाने खुद उतर पड़े ग्राम प्रधान
ख़बर शेयर करें -लालकुआ – (जफर अंसारी) लाल कुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड नए बाजार में सड़क की दुर्दशा इस…
कांस्टेबल की पत्नी को मुख्यमंत्री धामी ने सौंपा 50 लाख का चेक, हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिवार को दी राहत…
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में…
यूपी चुनावी रण महासंग्राम सांसद आजम खां की पत्नी सहित छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रामपुर उत्तर प्रदेश चुनावी महासंग्राम में भाजपा, कांग्रेस,सपा का घमासान जारी है। वही जनपद…
