हल्द्वानी – (जफर अंसारी) नैनीताल हाईकोर्ट में कोविड मामलों पर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और शासन सचिव से सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्टाफ का विवरण अगली निर्धारित तिथि पर देने को कहा है, चार धाम यात्रा पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने 18 अगस्त तक जारी रखा है, मामले की अगली सुनवाई भी 18 अगस्त 2021 को होगी, इसके अलावा राज्य के सरकारी अस्पतालों में नर्स, वार्ड बाय और सपोर्ट स्टाफ के कितने पद खाली हैं? उनके भर्ती के संबंध में सरकार ने क्या प्रक्रिया चलाई है? और क्या कदम उठाए हैं? उसका विवरण भी अगली तिथि पर देने को कहा है, हाईकोर्ट ने राज्य में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध एंबुलेंस की संख्या और उनकी क्षमता के संबंध में ऑडिट रिपोर्ट की भी तलब की , हाईकोर्ट ने कहा कि चार धाम यात्रा का प्रकरण राज्य सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और वहां से अभी कोई निर्णय नहीं हुआ अतः राज्य सरकार की यात्रा पर रोक जारी रखने के लिए कोर्ट में दी गई सहमति पर कोर्ट ने चार धाम यात्रा पर लगी रोक को भी 18 अगस्त तक बढ़ा दिया ।
Related Posts
विधायक शिव अरोरा ने राष्ट्रपति महोदय को पुरस्कार से समान्नित कर, दी शुभकामनाएं…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- देवभूमि उत्तराखंड नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देकर हाल ही में राष्ट्रीय द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय…
डी०एस०बी० परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के संगीत विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम चरण का आयोजन किया गया…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डी०एस०बी० परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के संगीत विभाग द्वारा दिनांक 19-10-2023 को “भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम…
क्या बदलेगे MBGPG का इतिहास ? आठवें राउंड के बाद रिकॉर्ड मतों से आगे निकली रश्मि।
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज चुनाव में 8 वे राउंड की मतगणना पूरी हो…
