उधम सिंह नगर – (शादाब हुसैन) एसओजी उधम सिंह नगर ने नकली पनीर बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया नकली पनीर बेचने वाले अब्दुल कादिर, पुत्र चुन्नू निवासी टांडा बादली थाना ,जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और मुकीम पुत्र गुल हसन निवासी कुशालपुर को थाना टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को बाजपुर क्षेत्र में पकड़ा और दोनों से लगभग 25 किलो नकली पनीर बरामद कर दोनों को कोतवाली बाजपुर ले जाकर मौके पर खाद्य निरीक्षक ललित पांडे को बुलाया गया | जिनके द्वारा नकली पनीर का सैंपल भरा गया टांडा बादली के दोनों संदिग्धों द्वारा उक्त नकली पनीर बाजपुर क्षेत्र में भारत डेरी , काशीपुर क्षेत्र में सतगुरु डेरी मसवासी दड़ियाल में अलग-अलग डेरी में उक्त माल बेचने की बात कही है आज भी इन दोनों ने डेरियो को लगभग 50 किलो नकली पनीर बेचा ।उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा मधुसूदन पाउडर की मदद से नकली पनीर बना कर ₹180 किलो के हिसाब से उक्त डरियो को नकली पनीर बेचने की बात कबूली है। खाद्य निरीक्षक द्वारा भेजे गए सैंपल के नकली पनीर होने की पुष्टि होने पर उक्त दोनों के विरुद्ध थाना बाजपुर में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा |
Related Posts
काशीपुर में विकास की रफ्तार: महापौर दीपक बाली ने 100 दिन में 15 सड़कों के लिए ₹4.88 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- प्रदेश के यशस्वी एवं युवा हृदय सम्राट तथा विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर…
उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्रेक डाउन/आँपरेशन प्रहार के अन्तर्गत 54 अवैध इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफतार…….
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा ऑपरेशन क्रेक डाउन/आँपरेशन प्रहार के अन्तर्गत …
70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा, मजबूत उमीदवारों की है तलाश
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (एम सलीम खान) उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सत्यनारायण सचान ने आज काशीपुर में…
