पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव/मोहल्लों में निवासरत सिनियर सिटीजन, निर्धन, गरीब असहाय लोगों के डोर-टू-डोर जाकर उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछ उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेने व उनकी समस्याओं को जानकर निस्तारण करने सम्बन्धी प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना थलीसैंण तथा थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आस पास गांवों में जाकर सीनियर सिटीजन, गरीब, असहाय लोगों से मुलाकात की गयी एवं उनसे उनकी समस्याओं को बारे में जानकारी की गयी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उनकी कुशलता एवं उनकी समस्याओं के बारे मे पूछने के साथ ही गरीब लोगों को खाद्य सामग्री किट जिसमें दैनिक उपयोग हेतु जरूरी सामग्री जैसे दाल,चावल,मसाले,तेल आदि है। साथ ही ऐसे सभी लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी को इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
Related Posts
नेपाल बॉर्डर पर फिर से शुरू किये गये कोरोना टेस्ट, 30 नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव
ख़बर शेयर करें – बनबसा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) पूरे विश्व में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। वही उत्तराखंड…
बेटियां हर क्षेत्र में लहरा रहीं परचम, जिले की प्रभारी मंत्री ने 30 मेधावी बच्चियों को सम्मानित किया…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखा रही है। अपनी काबिलियत के दम पर बेटियां…
नैनीताल बैंक केअस्तित्व को बचाना मेरा मुख्य उददेश्य-अजय भटट….
ख़बर शेयर करें -अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में अजय भटट ने किया शुभारम्भ…. नैनीताल बैंक के नाम से…
