पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव/मोहल्लों में निवासरत सिनियर सिटीजन, निर्धन, गरीब असहाय लोगों के डोर-टू-डोर जाकर उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछ उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेने व उनकी समस्याओं को जानकर निस्तारण करने सम्बन्धी प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना थलीसैंण तथा थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आस पास गांवों में जाकर सीनियर सिटीजन, गरीब, असहाय लोगों से मुलाकात की गयी एवं उनसे उनकी समस्याओं को बारे में जानकारी की गयी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उनकी कुशलता एवं उनकी समस्याओं के बारे मे पूछने के साथ ही गरीब लोगों को खाद्य सामग्री किट जिसमें दैनिक उपयोग हेतु जरूरी सामग्री जैसे दाल,चावल,मसाले,तेल आदि है। साथ ही ऐसे सभी लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी को इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
Related Posts
“संस्कृत शिक्षा की उपयोगिता के विविध पक्ष हैं जिनकी पूर्ति अन्य किसी विकल्प से सम्भव नहीं -प्रो०किरण टण्डन……..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-डी०एस०बी०परिसर , कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के संस्कृतविभाग के द्वारा दि०२२अगस्त २०२३ को संस्कृतदिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान…
उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बरामद किए गये करीब 500 मोबाइल फोन……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर महोदय…
खूनी संघर्ष के बीच रक्षा मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, श्री लंका में हिंसा करने वालों को गोली मारने का आदेश…
ख़बर शेयर करें -श्रीलंका में गृह युद्ध की स्थिति हिंसा और प्रदर्शन जारी कोलबो (ऐजसी) – श्रीलंका में हिंसा करने…
