हल्द्वानी – (जफर अंसारी) विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही उत्तराखंड बीजेपी में भूचाल आ गया है. पार्टी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के सामूहिक इस्तीफे के बाद हड़कंप मचा हुआ है. चुनाव से ठीक पहले पार्टी में आंतरिक कलह राजनीतिक रूप से भाजपा को नुकसान पहुंचाएगा. इस इस्तीफे के पीछे अटकलों का बाजार गर्म है. बीजेपी का कोई भी नेता स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं .बता दें कि हल्द्वानी नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दीक्षांत टंडन और कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंपा है. हालांकि, इस्तीफे में कोई कारण नहीं बताया गया है. नवीन पंत का कहना है कि इस मामले को लेकर बहुत जल्द मीडिया से बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, बीजेपी के तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई.
Related Posts
परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि अब ₹2 करोड़, धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹62 करोड़ से अधिक किए मंजूर
ख़बर शेयर करें -परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि अब ₹2 करोड़, धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹62…
उत्तराखण्ड उपचुनाव में दोनो सीटों काजी निजामुद्दीन की रोमांचक जीत पर कांग्रेस जनों ने बांटी मिठाई
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- उत्तराखण्ड उपचुनाव में दोनो सीटों बद्रीनाथ एवम मंगलोर ( हरिद्वार) में क्रमश: लखपत सिंह बुटोला एवम…
हाथी ने पटक-पटककर ले ली युवक की जान, उतारा मौत के घाट…..
ख़बर शेयर करें -ऋषिकेश- नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने हमला कर एक युवक को पटक-पटक कर…
