रुद्रपुर– (वसीम हुसैन )उत्तराखंड पुलिस में तैनात सीनियर जवानों का ग्रेड पे घटाने के मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा नें अब पूर्णतः गैर राजनेतिक आंदोलन की राह चुनने का फैसला लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा नें कहा कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में 20 साल या उससे अधिक समय से कार्यरत वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को दरोगा पद पर प्रमोशन न मिलने के बावजूद उन्हें 4600 ग्रेड पे के हिसाब से वेतन भुगतान का प्रावधान है। कुछ समय पहले राज्य सरकार की ओर से 4600 की जगह 2800 ग्रेड पे के अनुसार वेतन भुगतान की कवायद की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा नें कहा कि यह प्रदेश की न्यायप्रिय मित्र पुलिस के लिए बेहद अन्यायपूर्ण है, जिससे सम्पूर्ण पुलिस परिवार प्रभावित हो रहे हैं। हमेशा अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर उत्तराखंड की समस्त जनता को न्याय दिलाने वाली पुलिस आज खुद न्याय की बाट जोह रही है। आज पुलिस विभाग की न्याय की इस लड़ाई को आम जनता को लड़ना होगा। इसमें राजनीति की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए अब एक आम जनता की भाँति वह स्वयं इस अन्याय के ख़िलाफ़ आंदोलन करेंगे। इस सामाजिक आंदोलन की रूप रेखा के लिए शीघ्र ही एक बैठक कर रणनीति तय की जाएगी।
Related Posts
सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक ने किया शोध, कुंभ मेले से फैला कोरोना का प्रकोप,
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक रमेश चंद्र दुबे…
अमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, हत्या का कारण बना अवैध प्रेम प्रसंग, पुलिस ने किया खुलासा..पढ़े पूरी ख़बर
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित चांदमारी इलाके में बीते 24 दिसंबर को हुए अमित हत्याकांड का पुलिस ने…
ऐसे विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत कटौती पर जनता पर करारा प्रहार किया जा रहा है: जितेन्द्र सरस्वती……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि अघोषित…
