पौड़ी – विकासखंड एकेश्वर के ग्राम पंचायत सगोड़ा में त्वरित समाधान दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। बैठक में कुल 06 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने सगोड़ा गांव की सड़क का पक्कीकरण कराने, सड़क निर्माण से प्रभावित 12 परिवारों को मुआवजा दिलाने, घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की झूलती तारों को दुरुस्त करने और जलागम प्रबंधन द्वारा निर्मित क्षतिग्रस्त सिंचाई टैंक की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण से पेंशन व बाल विकास विभाग से पोषण किट से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में खंड विकास अधिकारी एकेश्वर नरेश सुयाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी उदित कुमार वर्मा, ग्राम प्रशासक वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Posts
जलभराव की समस्या को लेकर विधायक ने सिचाई विभाग व सर्वे टीम के साथ की बैठक………
ख़बर शेयर करें -जलभराव से निजात हेतु विस्तृत कार्य योजना से धरातल पर नजर आयेंगे सुखद परिणाम-विधायक…… रुद्रपुर-रुद्रपुर विधानसभा की…
हरिद्वार :गंगोत्री के रावल गंगा जल से भरा कलश लेकर पहुंचे मां मनसा देवी की चरण पादुका, 30 को पहुचेंगे नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर
ख़बर शेयर करें – हरिद्वार (वन्दना गुप्ता) गंगोत्री के कपाट बंद होने के बाद आदि अनादि काल से गंगोत्री से…
उधमसिंहनगर- पुलिस द्वारा अनियमितता पाए जाने पर काशीपुर क्षेत्र के पांच होटलों पर की कड़ी कार्यवाही…
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर महोदय के आदेशानुसार रिजॉर्ट / होटल चैकिंग के अभियान चलाया जा रहा…
