पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अग्निशमन अधिकारी पौड़ी को मुख्य संस्थानों जैसे अस्पतालों,होटलों,मुख्य कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों, बड़े प्रतिष्ठानों में जाकर फायर सेफ्टी उपकरणों की चेकिंग करने के साथ ही प्रशिक्षण व बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा वर्तमान में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के अवसर पर स्कूलों कॉलेजों, प्रतिष्ठानों व आमजन के बीच में जाकर लगातार फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी फायर यूनिट थलीसैंण के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर थलीसैंण बाजार में फायर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इसके साथ ही फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा श्रीनगर में जिला सहकारी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडियन ओवर सीज बैंक श्रीनगर में जाकर बैंकों में रखे प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सेफ्टी निरीक्षण करने के साथ ही बैंक स्टॉफ को अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी एवं अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। फायर यूनिट टीम द्वारा बैंक कर्मियों व आमजन को आगजनी की घटनाओं जैसे घरेलू LPG सिलेंडर की आग, बिजली की आग,जंगल की आग या अन्य किसी भी प्रकार की आगजनी से दौरान किये जाने वाले सुरक्षा के उपायों,आगजनी के दौरान बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। आमजन/ग्रामीणों से जंगलों में आग ना लगाने की अपील करते हुए उन्हें अपने आस पास लोगों को भी इस सम्बन्ध में प्रेरित करने हेतु बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
Related Posts
भव्य मूर्ति के साथ चौक का किया लोकार्पण राम भक्ति का बना माहौल,,साधु संत और स्थानीय निवासी उत्साहित आए नजर |
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अब बनने वाला है उसे पहले…
बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने प्रोफेसर की पत्नी से लूटी चेन
ख़बर शेयर करें -मोदीनगर- मोदीपोन कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रही…
टैक्सी एवं रेस्तरां स्वामी की खटीमा में हत्या,जंगल से बरामद हुआ शव छह मार्च को फोन पर हुई थी आखिरी बातचीत…
ख़बर शेयर करें -टैक्सी एवं रेस्तरां स्वामी की खटीमा में हत्या अल्मोड़ा का रहने वाला है मृतक देवेंद्र सिंह बिष्ट…
