काशीपुर – (सुनील शर्मा) केजरीवाल की मुफ्त बिजली गारंटी योजना में पन्द्रह दिनों के भीतर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस योजना में लोगों की रूचि और उत्साह को देखकर आम आदमी पार्टी के नेताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली इन दिनों जमीनी स्तर पर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से मीडिया की सुर्खियों में छाये रहे दीपक बाली ने अब विधानसभा क्षेत्र में एक एक व्यक्ति एक एक बूथ पर जाकर संपर्क करना शुरू कर दिया है। पार्टी की नीतियों से तो वह अवगत करा ही रहे हैं साथ ही साथ लोगों से संवाद कर राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आम जनता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी की ओर आकर्षित हो रही है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला का मानना है कि काशीपुर की जनता भाजपा कांग्रेस के झूठे दावों की जगह आम आदमी पार्टी का दिल्ली में किये गये विकास की हकीकत को समझ रही है। बहरहाल आम आदमी पार्टी भाजपा की सत्ता विरोधी लहर और कांग्रेस की असफलताओं के साथ अपनी पार्टी की नीतियों से काशीपुर विधानसभा के मतदाताओं को रिझाने में अभी से लग चुकी है। आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार एक तरह से काशीपुर विधानसभा में शुरू हो चुका है।
Related Posts
चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार-पढ़े क्या है पूरा मामला….
ख़बर शेयर करें – पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों को किया गिरफ्तार रुद्रपुर-(एम सलीम खान) कोतवाली पुलिस ने गश्त के…
500 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल का अधिकारियों ने लिया जायजा
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। कोविड मरीजों के इलाज के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज में डीआरडीओ के सहयोग से बनने वाले…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के पहले सूर्य मिशन के तहत मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए किया मिष्ठान वितरित……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- चांद पर झण्डा गाढ़ने के बाद अब इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा सूर्य मिशन के लिए आदित्य…
