काशीपुर – (सुनील शर्मा) सरियो से भरे ट्रक से कुचलकर युवा प्रोफेसर की आज सुबह दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सहारनपुर जिले के छुटमुलपुर कस्बे के निवासी 32 वर्षीय अमन मित्तल यहाँ जसपुर रोड स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट में एसोशियेट प्रोफेसर थे। काशीपुर में वह मानपुर रोड स्थित विश्वनाथ कालोनी में किराये के मकान में रहते थे। प्रतिदिन की तरह आज सुबह वह बाइक से इंस्टीट्यूट जा रहे थे कि कुंडा थाना क्षेत्र में सरिये से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। अमन मित्तल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कुंडा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। यहाँ मृतक अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सहारनपुर से उसके परिजन पहुंच रहे हैं।
Related Posts
गौला नदी में खनन ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- गौला नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मजदूर…
नैक पीयर टीम का दौरा हुआ पूरा, टीम ने ली एग्जिट मीटिंग……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-कुमाऊं विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग के लिए आई नैक टीम ने अपना निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है।…
स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, महिलाओं को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की तरफ से स्वर्गीय सुषमा…
