लालकुआं – (जफर अंसारी) लालकुआँ नगर सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में जगह जगह बिना लाइसेंस के अवैध रूप से खुलेआम मुर्गे , बकरे व मछली के दूषित मांस का व्यापार किया जा रहा। बिना डॉक्टरी जांच के बेचे जा रहे बकरे , मुर्गे व मछली मांस से जहां लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं खुलेआम बेचे जा रहे दूषित मांस ब्यापारियों पर कार्यवाही न होने के चलते स्थानीय प्रशासन के साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं पशुपालन समेत जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। क्षेत्र के तमाम मांस, मछली, मुर्गे के दुकानदार नियमों को ताकपर रख कर खुले आम दूषित मांस की बिक्री कर रहे है। बहेड़ी किच्छा आदि के व्यापारियों द्वारा यहां आकर दूषित मछलियां बेची जा रही है। नियमानुसार मीट, मछली, मुर्गे की बिक्री के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य महकमे की एनओसी लेनी होती साथ ही मुर्गा, मछली व बकरे का मीट बेचने वालों को दुकान के लिए निर्धारित मानक, एनओसी व पशु चिकित्सक का प्रमाण पत्र देने के बाद ही रजिस्ट्रेशन देकर लाइसेंस जारी किया जाता है। परंतु यहां सभी मानकों की अनदेखी की जा रही है।
Related Posts
पूर्व पालिकाध्यक्ष और महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा का जनसंपर्क अभियान तेज
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की…
मंगलम सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था झंडिचौड़ के तत्वाधान में द्विदिवसीय झंडिचौड़ शरदोत्सव का आयोजन किया गया…..
ख़बर शेयर करें -झंडिचौड़- मंगलम सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था झंडिचौड़ के तत्वाधान में द्विदिवसीय झंडिचौड़ शरदोत्सव का आयोजन किया गया,…
महानाम सकीर्तन में पहुँचे विधायक,बोले हरि नाम श्रवण से होती है अंतरमन को शांति की अनुभूति……..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-रुद्रपुर विधानसभा में जगह जगह आयोजित महानाम सकीर्तन भक्ति संध्या कार्यक्रम के क्रम में विधायक शिव अरोरा…
