पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा किया गया हरियाली तीज महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर – (जफ़र अंसारी)  उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन  की अध्यक्षा अलकनंदा अशोक धर्मपत्नी अशोक कुमार (आई पी एस ), पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की प्रेरणा से  पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ तीज के त्यौहार को  पुलिस लाईन परिसर में मनाया गया।  हरियाली तीज समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेखा चौहान धर्मपत्नी चीफ जस्टिस  नैनीताल राघवेंद्र सिंह चौहान व नीमा खिमाल धर्मपत्नी डिस्ट्रिक जज प्रेम सिंह खिमाल व अध्यक्षा अलकनंदा अशोक महोदया के द्वारा किया गया, पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए | 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान दीपा जोशी को व 40 वर्ष से नीचे प्रथम स्थान धारा कोरंगा को दिया गया। इस रंगारंग तीज के त्यौहार में रिमझिम रौतेला धर्मपत्नी पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला, विनीता कुंवर धर्मपत्नी दलीप सिंह कुवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय, पुलिस अधीक्षक सिटी ममता वोहरा , आरती धर्मपत्नी अपर पुलिस अधीक्षक मिथिलेश कुमार, ममता भट्ट धर्मपत्नी प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट मौजूद रहे |

                                                           

 

तीज का त्यौहार, मन हर्षित हुआ अपार, हर तरफ छाई सावन के झूलों की बहार, सबका सजना हमेशा रहे खुशहाल,

हर नारी सदा सुहागन रहे,

पैरों में छम-छम पायल,

हाथों में खन- खन चूड़ियां सुहावन रहे, माथे पर बिंदिया, मांग में सिंदूर विराजमान  रहे,

उसके चेहरे की क्रांति हमेशा प्रकाशमान रहे,

हैं ईश्वर हर नारी को ऐसा वरदान मिले, सदा सुहागन रहने का सौभाग्य मिले…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *