पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (यातायात कोटद्वार-03, पौड़ी-01, लक्ष्मणझूला-01 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज किया गया साथ ही यातायात लक्ष्मणझूला द्वारा यात्रियों से भरी बस के चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया तो वाहन चालक द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई जिस पर पुलिस द्वारा बस चालक को गिरफ्तार कर बस को मौके पर सीज किया गया और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों को सीज करने के साथ साथ चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 148 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
भ्रष्ट अफसरों पर हुई सख्त कार्रवाई-सीएम पुष्कर सिंह धामी…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) देहरादून- उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित एप…
हुज़ूर-ए-वाला लूट गया जंगल “अब तो आंखें खोलो…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की रनसाली रेंज में वन तस्करों…
शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से शैल भवन में आयोजित किया उत्तरायणी महोत्सव…..
ख़बर शेयर करें -बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे ने पूजा अर्चना के साथ किया शुभारम्भ… रूद्रपुर- रूद्रपुर गंगापुर रोड…
