पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (यातायात कोटद्वार-03, पौड़ी-01, लक्ष्मणझूला-01 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज किया गया साथ ही यातायात लक्ष्मणझूला द्वारा यात्रियों से भरी बस के चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया तो वाहन चालक द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई जिस पर पुलिस द्वारा बस चालक को गिरफ्तार कर बस को मौके पर सीज किया गया और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों को सीज करने के साथ साथ चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 148 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
गोली लगने से पूर्व व्यापारी नेता की मौत पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ख़बर शेयर करें – काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में तीन दोस्तों की बैठकी के दौरान अचानक गोली लगने से प्रांतीय…
नग्न अवस्था में छात्रा का शव सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हैवानियत की हदें पार सामूहिक दुष्कर्म के…
विकासखण्ड गदरपुर की ग्राम पंचायत खेमपुर में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया…..
ख़बर शेयर करें -गदरपुर- विकासखण्ड गदरपुर की ग्राम पंचायत खेमपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध…
