काशीपुर – (सुनील शर्मा) भाजपा शासित उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए दिए गए नामों पर पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए विरोध जताया। काशीपुर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सलय ने कहा कि इस वर्ष तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए नामित दर्जन भर से ज्यादा युवतियां / महिलाएं भाजपा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए नामों का चयन हुआ है उसका विरोध हमारे द्वारा लगातार किया जा रहा है, क्योंकि यह जनविरोधी है और जनता की और खास तौर पर प्रदेश की महिलाओं की भावनाओं के विपरीत और उन्हें नजरअंदाज करके किया गया । उन्होंने कहा कि प्रदेश की काफी महिलाएं ऐसी हैं जो कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अन्य विशिष्ट कार्यों में हमेशा तत्पर रहीं। उन्हें नजरअंदाज कर भारतीय जनता पार्टी ने समर्थित महिलाओं और युवतियों को इस पुरस्कार के लिए नामित किया । इस तरह से हॉकी की प्रतिभावान खिलाड़ी वंदना कटारिया भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस ना करके अपमानित महसूस करेंगी क्योंकि उनकी तुलना ऐसी महिलाओं और युवतियों से की जा रही है जो कि इस पुरस्कार के लिए कहीं से कहीं तक भी योग्य नहीं है।
Related Posts
भारत विकास परिषद ने पहलगाम पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – भारत विकास परिषद क़ी सभी शाखाओ के द्वारा,( रुद्रपुर शाखा, विवेकानंद शाखा, शहीद उधम सिंह…
कुंभ के अपर मेला अधिकारी की संतो ने की जमकर पिटाई,,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने की घटना की निंदा
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब बैरागी कैंप में निर्मोही…
एक पोस्टर प्रतियोगिता “कुमाऊंनी लोक संस्कृति एंव महिलायें” शीर्षक पर आयोजित की गई……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- प्रस्तुत आयोजन में परिसर निदेशक प्रो० नीता बोरा शर्मा (राजनीति विज्ञान), कला संकायाध्यक्ष प्रो० पदम सिंह…
