काशीपुर – (सुनील शर्मा) उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक प्रशासन और महाप्रबंधक संचालन और वित्त नियंत्रक काशीपुर और रामनगर रोडवेज़ डिपो के दौरे पर काशीपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने काशीपुर रोडवेज डिपो की कार्यशाला के साथ-साथ रोडवेज बस स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम की आय बढ़ाने के मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान उनके द्वारा खाली पड़ी दुकानों और खाली पड़ी कैंटीन का भी जायजा लिया गया और उनका शीघ्र ही टेंडर निकाल कर उनसे आय बढ़ाने के निर्देश दिए। वही महाप्रबंधक प्रशासन हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि कोरोना के चलते हैं पिछले काफी समय से बंद पड़े संचालन के दोबारा पटरी पर आने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की आय को बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों और अधिकारियों से आय बढ़ाने के सुझाव मांगे गए और उससे संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Related Posts
चौपाल लगाकर लोगों को 2022 के चुनाव के बारे में दी जानकारी
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) कांग्रेस पार्टी के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा 63 के दुर्गा कॉलोनी व सैनिक…
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत श्रमदान कर उधम सिंह नगर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक देशभर में चलाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम…
द्रोणा सागर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम 26 अक्टूबर को- दीपक बाली
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित कार्यक्रम के तहत स्थानीय तीर्थ द्रोणा सागर पर हिंदू…
