रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) चोरो ने एक घर में मोटर साईकिल और मोबाइल फ़ोन पर हाथ साफ किया जिसकी सुचना गत दिवस पीड़ित ने थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस को दी ट्रांजिट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। मुखबीर की सुचना पर थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने टीम गठित कर गस्त पर रुद्रपुर सिडकुल ढाल हनुमान मंदिर से युवक को हिरासत में लिया । गिरफ्तार युवक शिवम् पुत्र मोहन लाल जनपद उधम सिंह नगर के थाना गदरपुर स्थित ग्राम गदरपुरा का निवासी है प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक शिवम ने पिछले महीने की 27 तारीख को विकास अधिकारी पुत्र विजय अधिकारी के घर वार्ड नम्बर 04 आजाद नगर थाना ट्रांजिट कैम्प के घर से रात के अंधेरे में लगभग 10 बजे के करीब चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।जिसमे आरोपी शिवम् ने घर से एक मोबाइल फ़ोन और मोटर साइकिल चोरी की पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके बिरुद्ध चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ,उप निरीक्षक विजय सिंह ,कांस्टेबल दिनेश चंद्र ,राकेश खेतवाल शामिल थे
Related Posts
विश्व मृदा दिवस पर कृषक जागरूक अभियान का कार्यक्रम……
ख़बर शेयर करें -विश्व मृदा दिवस पर कृषक जागरूक अभियान का कार्यक्रम न्याय पंचायत लछमपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 37…
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एंव वैक्सीनेशन टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफर अंसारी) लालकुआ क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दूम्का ने क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एंव…
सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- व्यापार मंडल बनने का मुख्य कारण यह है कि आज जितने भी व्यापार मंडल बने वह…
