राजकीय नर्सिंग कॉलेज, डोभ श्रीकोट में मतदाता शिक्षा और मतदान के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी राजकीय नर्सिंग कॉलेज, डोभ श्रीकोट, में मतदाता शिक्षा एवं मतदान के महत्व पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईएलसी (इलेक्शन लिटरेसी क्लब) के सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का मंचन किया गया, जिसमें युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती हेतु अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों व अतिथियों द्वारा मतदान की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, एसवीईईपी टीम पौड़ी गढ़वाल, प्राचार्य राजकीय नर्सिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थीगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *