महिला के साथ मारपीट कर परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – रात्रि को शिल्पी निवासी- कचनाल c द्वारा थाना कालागढ़ पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि कुबेर सिंह व अमित कुमार द्वारा मेरे साथ मारपीट कर आपत्तिजनक व अभद्र व्यवहार करते हुये गाली गलौच करने के साथ ही मेरे पति दिनेश व रिश्तेदार अशोक कुमार तथा शिवम सैनी के साथ मारपीट की गई इस दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा शिवम सैनी के सिर पर पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया गया तथा हमें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। इस आधार पर थाना कालागढ़ पर को मु.अ.सं.-04/2025, धारा- 115(2)/74/352/351(2) BNS पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष कालागढ़ को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में थानाध्यक्ष कालागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त नामजद अभियुक्तों कुबेर सिंह व अमित की तलाश हेतु कुशल पतारसी- सुरागसी व आस पास से जानकारी जुटायी गयी जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा उक्त घटनाक्रम को अंजाम देने वाले दोनों फरार अभियुक्तों में से एक कुबेर सिंह दिनांक 28.04.2025 को हाईड्रिल कॉलोनी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा दूसरे अभियुक्त विरूद्ध भी उचित वैधानिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त कुबेर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का शातिर व अभ्यस्त अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी राज्य व गैर राज्य के विभिन्न थानो में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

नाम पता अभियुक्त

कुबेर सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह,निवासी- 1- 85 हाईडिल कालोनी, कालागढ़ पौड़ी गढ़वाल

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं.-04/2025, धारा- 115(2)/74/352/351(2) BNS

अभियुक्त कुबेर सिंह के विरूद्ध राज्य व गैर राज्य में पंजीकृत अभियोग

  1. मु.अ.सं.- 76/2025, धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम, थाना- बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
  2. मु.अ.सं.- 176/2024, धारा- 303(2), 317(2)। मु.अ.सं.- 177/2024, धारा- 303(2), 317(2) BNS,  थाना-बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
  3. मु.अ.सं.- 383/2024, धारा- 303(2), 317(2) BNS थाना रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर।
  4. मु.अ.सं- 223/2023, धारा-379/411 IPC थाना- अफजलगढ जनपद बिजनौर उ0प्र0।

पुलिस टीम

1.उपनिरीक्षक संजीव ममगांई थानाध्यक्ष कालागढ़

2.अपर उपनिरीक्षक जसवन्त सिंह थाना कालागढ

3.मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार थाना कालागढ़

4.आरक्षी भूपेन्द्र सिंह थाना कालागढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *