पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 09.05.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 (कोटद्वार-11,लक्ष्मणझूला-03,यातायात कोटद्वार-02 व श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये चेकिंग अभियान में ओवर स्पीड करने वाले 09 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का ग्राम टीला का हो गया समापन….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत दिवसीय दस व्यक्तित्व…
संख्या बल बढ़ाने को लेकर दोनों दलों में नूरा-कुश्ती जारी, कांग्रेस के पास 11 तो भाजपा के पास 56 विधायक
ख़बर शेयर करें -सल्ट चुनाव होगा 2022 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल ! हल्द्वानी। (धीरज भट्ट) भाजपा व कांग्रेस में…
मेयर के घर आत्मदाह करने पहुंची बर्खास्त सफाई कर्मचारी, मचा हड़कंप
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हल्द्वानी देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ी सफाई कर्मी ने आंदोलन के दौरान…
