पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 09.05.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 (कोटद्वार-11,लक्ष्मणझूला-03,यातायात कोटद्वार-02 व श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये चेकिंग अभियान में ओवर स्पीड करने वाले 09 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
सीटू से संबद्ध यूनियनों ने किया प्रदर्शन……
ख़बर शेयर करें -पौडी/कोटद्वार- सीटू से संबद्ध विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने बिजली, पानी का निजीकरण बंद करने के साथ ही…
युवाओं ने स्वयं श्रमदान करके बनाया खेल मैदान
ख़बर शेयर करें -गोपेश्वर– (भरत सिंह गड़िया) चमोली जिले के विकासखंड में सबसे दुरुस्त गावं कनोल के युवाओं ने कही…
कुंभ में भारतीय संस्कृति के रंग रहे विदेशी श्रद्धालु,,विदेशों से पहुंचे महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ मेला हरिद्वार 2021 में धर्म संस्कृति और दुनिया से जुड़े विभिन्न रूप हमें…
