शाहिद मुकेश बिष्ट एकेडमी से चयनित पांच अग्निवीर….

ख़बर शेयर करें -

शाहिद मुकेश बिष्ट खेल एकेडमी के  पांच (५)  छात्रों का चयन भारतीय थल सेना के लिए हुआ है। एकेडमी के संचालक सिद्धार्थ रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 400 मीटर के धावक आशीष आर्य फर्राटा दौड़ के एथलीट  मोहित नेगी जेवलिन थ्रोवर मनीष रावत  फुटबॉलर मानव नेगी , अक्षित उनियाल  इन सब ही बालको को मां भारती की सेवा करने का अवसर मिला है चयनित अभ्यर्थियों से ज्ञात हुआ कि प्रथमता लिखित परीक्षा जो की अप्रैल माह में हुई उसके सिलेबस का सतत्र  अध्यन जी०टी अकादमी द्वारा कराया गया  एवं  शाहिद मुकेश बिष्ट स्मृति पुस्तकालय द्वारा निशुल्क सामाजिक विज्ञान अध्ययन  ओर पुनरीक्षण के लिए  उचित माहौल मुहैया करवाया गया

उसके पश्चात प्रातः काल में बी० एल खेल मैदान में ओर सायं काल में  मिनी स्टेडियम मोटाढंlग में  युवा एथलेटिक प्रशिक्षक गौरव नेगी और तालिप खान के देख रेख में अपनी शारीरिक दक्षता ग्रहण करी , दिसंबर माह में दौड़ और मेडिकल पास कर 24  मार्च को नतीजे आए और मेरिट के आधार पर  मनीष रावत , मानव नेगी  को गढ़वाल राइफल रेजिमेंट आशीष  को ए ०एस ०सी० हैदराबाद और मोहित नेगी को गोरखा (जी० आर०) शिलांग और टेरीटोरियल आर्मी  क्लेरिकल विभाग में अक्षित अनुयाल  को ट कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत  ,  ट्रेनिंग के लिए ज्वाइनिंग के लिए निर्देशित किया गया है l

चयन की खबर से उनके परिवार और पूरी खेल एकेडमी प्रफुल्लित है l अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने बधाई देते हुए बताया कि इन चयनित बालकों ने आने वाली पीढ़ी के लिए उदाहरण पेश किया है जिस से खेलो की संस्कृति  सुदृढ़ होगी और नौनिहालों को प्रेरित करेगी l सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल पटवाल ने अग्निवीरो  को इस टूर ऑफ़ ड्यूटी को राष्ट्र की सेवा बताते हुए उनको  इसके सकारात्मक पहलू से वाकिफ कराया जिसमे सर्वाइवल ऑफ़ फिटेस्ट के आधार पर चार साल के पश्चात एक चौथाई सक्षम अग्निवीरो को आगे देश की सेवा करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *