रुद्रपुर- (एम सलीम खान) रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की एक पाश कालौनी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चलें। नगर की गांधी कालोनी वार्ड 27 में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वही एक पक्ष तलवारें और लोहे की रॉड लेकर दूसरे पक्ष पर हमलावर हो गया। जानकारी के मुताबिक सीर गोटियां और गांधी कालोनी के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीर गोटियां के युवक हाथों में लोहे की रॉड और लाठी डंडे लेकर गांधी कालोनी के छत्तरी चौक पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के युवकों पर हमला बोला दिया। जिसमें बाद दूसरा पक्ष भी घरों से तलवार और लाठी डंडे लेकर उन पर हमलवार हो गया। यह देख वहां भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। आरोप है कि सीर गोटियां के युवकों ने गांधी कालोनी में घरों में घुसकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें कुछ महिलाओं को चोटे आई है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड वासियों से मामले की जानकारी ली। एक पक्ष ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
Related Posts
विश्वविद्यालय के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- महिला अध्ययन केंद्र कुमाऊं विश्वविद्यालय के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संगोष्ठी का…
कॉफी के लुप्त के साथ छात्र छात्राओं ने अधिकारियों के साथ की चर्चा…
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) 5 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी के दिशानिर्देशा अनुसार मेरा सपना मेरा लक्ष्य कैरियर…
उत्तरांचल फाऊंडेशन आफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा आज 36 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल डिपार्टमेंट में ने कल पीती बांधकर जताया विरोध…..
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर- उधम सिंह नगर में आज उत्तरांचल फाऊंडेशन आफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा उधम सिंह नगर में…
