पौड़ी- नशे में वाहन चलाते हुए पाये जाने वाले 21 चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया गया सीज,चालकों के डीएल किये गये निरस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 13.05.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 (कोटद्वार-08, श्रीनगर-05, यातायात कोटद्वार-04,लक्ष्मणझूला-02,यातायात श्रीनगर-01 व सतपुली-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये चेकिंग अभियान के दौरान ओवर स्पीड करने पर लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा 17 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
हल्द्वानी- सड़क पर निकली बरात…यातायात का बजा बैंड, देवलचौड़ से एसटीएच के बीच लगा जाम, लोग परेशान
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- रामपुर हाईवे पर रविवार देर शाम बरात के सड़क से गुजरने के कारण जाम लग गया।…
आम आदमी पार्टी ने किया फूल माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत ।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – ( सुनील शार्मा ) आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों…
जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में फायरमैन चा0जगदीश चंद्र असवाल जी…
