पौड़ी- नशे में वाहन चलाते हुए पाये जाने वाले 21 चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया गया सीज,चालकों के डीएल किये गये निरस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 13.05.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 (कोटद्वार-08, श्रीनगर-05, यातायात कोटद्वार-04,लक्ष्मणझूला-02,यातायात श्रीनगर-01 व सतपुली-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये चेकिंग अभियान के दौरान ओवर स्पीड करने पर लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा 17 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
उत्तराखंड देहरादून में हुआ ‘युनाइटेड वी प्ले’; का ट्रायल…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- पूरे भारत में फुटबॉल ट्रेनिंग और टैलेंट डेवलपमेंट के लिए अपोलो टायर्स द्वारा आयोजित व मेनचेस्टर…
मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण….
ख़बर शेयर करें – बाजपुर-मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने…
सात साल के बच्चे को खा गया तेंदुआ, रात को दादी के सामने उठा ले गया आदमखोर, इस हालत में मिला शव…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक…
