पौड़ी- वन विभाग के तत्वाधान में विकासखंड एकेश्वर के गौखेड़ा गांव में बुधवार को विभिन्न विभागों की उपस्थिति में जन समस्याओं के निराकरण हेतु चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 12 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने बताया कि आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, जर्जर सड़कें, सिंचाई नहरों की दयनीय स्थिति, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान तथा गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें दर्ज की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गयी समस्याओं का समाधान करते हुए उनकी आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चौपाल में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन , राजस्व विभाग सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
विद्या प्रवेश कार्यक्रम के द्वितीय चरण का मूल्यांकन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कक्षा 1 में नव प्रवेशी बच्चों हेतु 12 सप्ताह (तीन…
कुमाऊं कमिश्नर ने की कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा …..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-हल्द्वानी सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। जिसमें…
कैबिनेट बैठक से वापस लौटें हरक सिंह रावत दिया इस्तीफा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम् अलीम खान) देहरादून_ उत्तराखंड की धामी सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है।…
