पौड़ी- वन विभाग के तत्वाधान में विकासखंड एकेश्वर के गौखेड़ा गांव में बुधवार को विभिन्न विभागों की उपस्थिति में जन समस्याओं के निराकरण हेतु चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 12 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने बताया कि आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, जर्जर सड़कें, सिंचाई नहरों की दयनीय स्थिति, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान तथा गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें दर्ज की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गयी समस्याओं का समाधान करते हुए उनकी आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चौपाल में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन , राजस्व विभाग सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर जाकर छठ मैया का लिया आशीर्वाद…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा की उधम सिंह नगर एक कौमी गुलदस्ता है यहां पर…
प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफा….
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आप…
विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने लालकुआं में 30 लाख की लागत से करवाया टीन शेड का निर्माण
ख़बर शेयर करें – लालकुआं (जफर अंसारी) लालकुआं के बीजेपी विधायक ने एक बार फिर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात…
