लालकुआं – (जफर अंसारी) दिल्ली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले से उनके आवास पर मिलकर उन्हें लालकुआं की सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले दूषित नाले को भूमिगत करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कार्यकर्ताओं को इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां उत्तराखंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले से उनके आवास पर मुलाकात कि इस दौरान उन्होंने सेचुरी पेपर मिल के नाले को भूमिगत करने कि मांग को लेकर एक ज्ञापन सौपा इधर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले दूषित पानी के चलते बिंदुखत्ता क्षेत्र के कई इलाकों में प्रदूषण फैल रहा है इसके अलावा हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है इसके अलावा भूमिका जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है भूमिगत पानी में मील का गंदा पानी आने से लोग कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन मिल प्रशासन गंदा पानी को रीसाइक्लिंग करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को 85% रोजगार देने की बात तो करती है लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल के दूषित नाले को लेकर क्षेत्रवासी विगत कई सालों से आंदोलित हैं उन्होंने कहा कि पूर्व में सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन द्वारा नाले को भूमि करने का लिखित आश्वासन प्रशासन को दिया गया लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है इधर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कार्यकर्ताओं को जल्द ही कार्रवाई करने का अश्वासन दिया ।
Related Posts
केलाखेड़ा मशरूम प्लांट हादसा: लोहे की रैक गिरने से कई मजदूर दबे, जिलाधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा के मशरूम प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। अचानक प्लांट में…
नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्री सिटिंग मीटिंग का आयोजन…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक…
कमिश्नर रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की तेरहवीं बैठक…
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम सलीम खान) मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विकास…
