रुद्रपुर,इंदिरा कॉलोनी गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

समाचार प्लस लाइव,च्चाई से समझौता नहीं

पंजाब निवासी युवक रुद्रपुर से दबोचा गया, दूसरा आरोपी अब भी फरार

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।

क्या है मामला:

घटना 21 मई 2025 की है। इंदिरा कॉलोनी गली नंबर-6 निवासी जगजीत सिंह के घर के बाहर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और जगजीत सिंह को आवाज लगाकर बाहर बुलाया। तभी उनकी पत्नी और बच्चे गेट पर आए, जिसके बाद दोनों युवकों ने कई राउंड फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सेवा सिंह निवासी डिबडिबा, बिलासपुर (रामपुर, उत्तर प्रदेश) तथा एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कैसे हुई गिरफ्तारी:

एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी।

आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा जट पुत्र प्रेम सिंह, निवासी सुल्तान पिंड विन्ड थाना नहर वाली चौकी, जिला अमृतसर (पंजाब) को मॉडल कॉलोनी रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा (.315 बोर) और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

दूसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई ललित मोहन रावत, एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी होशियार सिंह, एसआई जीवन सिंह अधिकारी, दिनेश सिंह, हयात सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी