मंगलौर में हैवानियत: 60 साल के बुजुर्ग ने मासूम बच्ची से की दरिंदगी की कोशिश, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

समाचार प्लस लाइव | मंगलौर

मंगलौर में हैवानियत: 60 साल के बुजुर्ग ने मासूम बच्ची से की दरिंदगी की कोशिश, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

उत्तराखंड के मंगलौर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची खेलते-खेलते मोहल्ले में रहने वाले मेहबूब उर्फ नानू के घर पहुंच गई। आरोप है कि बुजुर्ग ने मौका पाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह नज़ारा देख लिया और तुरंत बच्ची के परिजनों को सूचित किया।

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवारजन बच्ची को लेकर सीधा कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी मेहबूब उर्फ नानू के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की कोशिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

कोट:बच्ची सुरक्षित है और चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *