समाचार प्लस लाइव | दिल्ली
देशभर में पैर पसार रहा कोरोना: 24 घंटे में 685 नए केस, 4 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 3,395 पहुंचे
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 685 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 31 मई सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के नए मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। हाल के दिनों में दर्ज केसों की संख्या ने स्वास्थ्य एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी है।
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य:
कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक में देखी जा रही है। इन राज्यों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग और निगरानी तेज कर दी गई है।
वर्तमान स्थिति (31 मई 2025 तक):
नए केस (24 घंटे में): 685
मौतें (24 घंटे में): 4
कुल एक्टिव केस: 3,395
रिकवरी रेट: लगभग 98.81%
टीकाकरण: देशभर में 220 करोड़ से अधिक डोज
