रुद्रपुर: किराये के कमरे में लगी आग, सिडकुल कर्मी युवती का सारा सामान खाक, दमकल ने पाया काबू

समाचार प्लस लाइव रुद्रपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर: किराये के कमरे में लगी आग, सिडकुल कर्मी युवती का सारा सामान खाक, दमकल ने पाया काबू

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक किराये के कमरे में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, ज्योति नाम की एक युवती सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है और वह आवास विकास कॉलोनी में किरायेदार के रूप में रहती है। आज सुबह वह रोज़ाना की तरह ड्यूटी पर चली गई थी। उसके जाने के कुछ समय बाद ही आस-पड़ोस के लोगों ने उसके कमरे से धुआं उठता देखा।

रुद्रपुर: किराये के कमरे में लगी आग, सिडकुल कर्मी युवती का सारा सामान खाक, दमकल ने पाया काबू

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को काफी हद तक काबू में किया। इसी दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई, और कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की चपेट में आकर युवती का पूरा सामान नष्ट हो गया। हादसे की खबर मिलते ही ज्योति मौके पर पहुंची और कमरे की हालत देखकर वह फूट-फूट कर रो पड़ी। उसने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

रुद्रपुर: किराये के कमरे में लगी आग, सिडकुल कर्मी युवती का सारा सामान खाक, दमकल ने पाया काबू

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच जारी है।