लालकुआ (जफर अंसारी) सरकार की नई गाईड लाईन जारी होने के बाद अब कोरोना को लेकर पुलिस ने लालकुआ में सख़्ती और बढ़ा दी वही जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख पुलिस ने चेकपोस्ट पर चैकिंग तेज कर दी है तथा पुलिस द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को कोविड रिपोर्ट होने पर ही जिले में आने दिया जा रहा है यहां स्थानीय पुलिस चेकपोस्ट पर कोतवाल संयज कुमार के नेतृत्व पुलिस बाहरी राज्यों से आनी वाली गाड़ियों को रोक कर जांच कर रही है तथा आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखने के बाद ही पुलिस जिले में प्रवेश दे रही है तथा जो लोग नेगेटिव रिपोर्ट साथ में ला रहे हैं उन्हें ही आने दिया जा रहा है जिन लोगों के पास रिपोर्ट नहीं है उन्हें तुरंत वापस भेजा जा रहा है वही चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा सख्ती बढ़ते हुए बेरियर लगाकर पहले आने वाले लोगों की रिपोर्ट की जांच की जा रही है उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है इधर कोतवाल संयज कुमार का कहना है कि सड़क मार्ग से जिले में पहुंच रहे बाहरी राज्यों के लोगों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही जिले में एंट्री मिलेगी इसी को देखते हुए जिले के हर चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड रिपोर्ट कि चेकिंग की जा रही है तथा जिन लोगों के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है उनको वापस भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन को हर प्रकार से लागू करवाया जा रहा है साथ ही बिना मास्क वाले लोगों पर भी चलानी कार्यवही की जा रही है उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिए मास्क और सोशियल डिस्टेंस के नियम का पालन करें ।
Related Posts
हल्द्वानी पुलिस भारी पड़ी नशे तस्करों पर, लाखों की स्मैक के साथ 02 स्मैक तस्करो को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -55.83 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में…. हल्द्वानी- (अरीश सिद्दीकी) हल्द्वानी के…
विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद अम्बेडकर पार्क में ठेला व्यापारियों व प्रदर्शनकारियो का गतिरोध हुआ समाप्त…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- गांधी पार्क में चल रहे राष्ट्रीय स्तर सरस् मेला जिसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा गांधी पार्क के…
भाजपा नेता ने कांग्रेस के शहीद नेताओं पर की अमर्यादित और शर्मनाक टिप्पणी- कर्नाटक….
ख़बर शेयर करें -भाजपा नेता गणेश जोशी ने की शहीद कांग्रेस नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी…. अल्मोड़ा- उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ…
