
समाचार प्लस लाइव
आइसक्रीम से शुरू हुआ हैवानियत का खेल,5 महीने तक बनाया हवस का शिकार, वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, दूसरों से भी कराया दुष्कर्म – पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
रुद्रपुर।
कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। पीड़िता शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी।
पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि करीब पांच महीने पूर्व उसकी मुलाकात क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। युवक ने पहले दोस्ती का बहाना बनाया, फिर एक दिन आइसक्रीम में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। नशे की हालत में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
आरोप है कि इसके बाद से युवक उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। ब्लैकमेलिंग के ज़रिए वह युवती को किच्छा, हल्द्वानी और दिनेशपुर जैसे इलाकों में देह व्यापार में धकेलता रहा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसका निकाह जबरन एक अन्य युवक से कराया, जो पहले से ही शादीशुदा था।
फिलहाल पीड़िता ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और युवती के लगाए गए गंभीर आरोप जांच में कितने साबित हो पाते हैं।
