वाहन चेकिंग में सख्ती, नियम तोड़ने पर कार्रवाई एसएसपी मणिकांत मिश्रा हमारा उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी का अहसास कराना है

ख़बर शेयर करें -

 

समाचार प्लस लाइव | सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा अभियान एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में चला जनपदभर में वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई,हमारा उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी का अहसास कराना है

रुद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में एक वृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना, सड़क हादसों में कमी लाना और लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना था।

इस दौरान जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मार्गों और हाइवे पर पुलिस टीमों ने सायं कालीन गहन चेकिंग अभियान चलाया। विशेष रूप से उन वाहनों को रोका गया जिनके चालक हेलमेट नहीं पहन रहे थे, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे थे, ओवरस्पीडिंग कर रहे थे या अन्य किसी रूप में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर रहे थे।

पुलिस ने ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि👇

हमारा उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी का अहसास कराना है। एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है, इसीलिए यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलते रहेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

🚨 पुलिस ने अपील की है कि—हर नागरिक अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करे। हेलमेट, सीट बेल्ट और सीमित गति का पालन जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

पुलिस प्रशासन का यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि जनजागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को भी सशक्त करता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *