सिडकुल चौकी पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

📰 समाचार प्लस लाइव | पंतनगर, उत्तराखंड

सिडकुल चौकी पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

पंतनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिडकुल चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल दीपक रौतेला और रविंद्र सिंह धौनी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूर्योदय कंपनी के पास सर्विस लाइन में एक युवक को संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल के साथ बैठे देखा गया। पुलिस टीम के पास आते ही युवक सकपका गया और बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम शर्मा पुत्र शंकर दत्त शर्मा, निवासी बसंती फील्ड, ट्रांजिट कैंप, थाना ट्रांजिट कैंप, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

🔍 बरामदगी:

  1. चोरी की बाइक — हीरो स्प्लेंडर (UK06AZ1637)
  2. एक अवैध रामपुरिया चाकू — सफेद धातु का

पुलिस जांच में पता चला कि उक्त बाइक के संबंध में थाना रुद्रपुर में पहले ही मुकदमा दर्ज है (FIR संख्या 173/2025, धारा 303(3) BNS)। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट और धारा 35/106 BNSS में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।

👮‍♂️ पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • निरीक्षक सुंदरम शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना पंतनगर
  • चौकी प्रभारी उ0नि0 गणेश भट्ट, सिडकुल
  • उ0नि0 नरेंद्र कुमार
  • कांस्टेबल 112 दीपक रौतेला
  • कांस्टेबल 01193 रविंद्र सिंह धौनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और चुनावों से पूर्व कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।