सीएम धामी पहुंचे थराली, आपदा पीड़ितों से मिले – हरसंभव मदद का भरोसा”

समाचार प्लस लाइव – थराली (चमोली)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सीएम धामी पहुंचे थराली, आपदा पीड़ितों से मिले – हरसंभव मदद का भरोसा”

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों तक सहायता समय पर पहुंचे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम धामी पहुंचे थराली, आपदा पीड़ितों से मिले – हरसंभव मदद का भरोसा”

धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आपदा प्रभावित भाई-बहनों के साथ खड़ी है। पूरा प्रशासनिक तंत्र ग्राउंड जीरो पर सक्रिय रहकर राहत और पुनर्वास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रहा है।