रुद्रपुर में टैक्सी चालकों से अवैध वसूली, फर्जी संगठन के नाम पर गुंडागर्दी – 7 अराजक तत्वों पर आरोप

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर में टैक्सी चालकों से अवैध वसूली का आरोप – बाहरी अराजक तत्वों पर गुंडागर्दी और धमकाने के गंभीर आरोप

समाचार प्लस लाइव:रुद्रपुर। शहर में टैक्सी कार चालकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। चालकों का कहना है कि वे वर्षों से टैक्सी-ऑटो का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन कुछ माह से बाहरी अराजक तत्वों ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है।

टैक्सी चालकों ने आरोप लगाया कि विजय कोली, आशु शर्मा, धर्मेन्द्र, संजू वाबा, लवीश, रजत मिस्त्री और राकेश दिवाकर नामक लोग एक फर्जी संगठन “उधम सिंह नगर टैक्सी वैलफेयर एसोसिएशन (रजि. नं. UK06-14674)” का सहारा लेकर जबरन वसूली कर रहे हैं।

चालकों के अनुसार, इन लोगों ने गुंडागर्दी के दम पर 1100 रुपये प्रति टैक्सी की दर से अवैध पर्ची काटनी शुरू कर दी है। विरोध करने पर चालक प्रदीप कुमार सहित कई लोगों की ज़बरन पर्ची काटी गई। इतना ही नहीं, विरोध जताने पर आरोपियों ने गालियां दीं और धमकी दी कि यदि 1100 रुपये की पर्ची नहीं कटवाई तो रुद्रपुर में टैक्सी नहीं चलने दी जाएगी।

इस घटना के बाद टैक्सी चालकों में गहरी नाराज़गी है। उनका कहना है कि आरोपित पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और यदि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट गहरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *