रुद्रपुर: दिनदहाड़े फायरिंग कांड के बाद SSP मणिकांत मिश्रा की बड़ी कार्रवाई, रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर: दिनदहाड़े फायरिंग कांड के बाद SSP मणिकांत मिश्रा की बड़ी कार्रवाई, रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली सस्पेंड

रुद्रपुर। शहर के डिग्री कॉलेज गेट पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में लापरवाही को गंभीर मानते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

गौरतलब है कि बीते दिन कॉलेज गेट पर दो गुटों में विवाद के दौरान बीच सड़क पर फायरिंग हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और जिम्मेदारी में चूक करने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने अब तक 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े कई व्यक्तियों से गहन पूछताछ भी की जा रही है।

वहीं, रुद्रपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की दोबारा अशांति फैलने की आशंका को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *