पटना में धामी का दम! नीतीश सरकार के शपथ समारोह में चमका उत्तराखंड का सितारा

ख़बर शेयर करें -

पटना से बड़ी खबर!उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बिहार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। धामी ने नीतीश कुमार और उनके सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा— “बिहार के विकास में नई ऊर्जा का संचार हो।”

बताते चलें, इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो, जनसंपर्क अभियान और जनसभाओं के जरिए एनडीए प्रत्याशियों को मजबूत समर्थन दिया था।

आज पटना रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत हुआ। उनके पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी— फूल-मालाओं से स्वागत, पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच मुख्यमंत्री धामी का काफिला स्टेशन से बाहर निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *