मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

 

जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस अड्डे की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया। निरीक्षण के बीच उन्होंने स्वयं परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता निभाई और स्वच्छता का संदेश दिया।

 

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं, सुझाव और फीडबैक भी सुने, ताकि सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बस अड्डे में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी निगरानी तंत्र को मजबूत, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था हर स्तर पर उपलब्ध कराई जाए। इस दिशा में परिवहन ढांचे को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *