एक्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: मानव–वन्यजीव संघर्ष पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पौड़ी DFO तत्काल हटाए

ख़बर शेयर करें -

एक्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: मानव–वन्यजीव संघर्ष पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पौड़ी DFO तत्काल हटाए

 

मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नज़र आए। सचिवालय में आयोजित वन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि वन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर प्रभावी रणनीति बनाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

पौड़ी जिले में बढ़ रहे मानव–वन्यजीव संघर्ष और रोकथाम में ढिलाई को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री ने पौड़ी के DFO को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिए।

 

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलते ही 30 मिनट के भीतर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे, इसके लिए संबंधित DFO और रेंजर की जवाबदेही तय की जाए। प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का भय अधिक है, वहां स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए—बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने तक वन विभाग और जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए।

 

बैठक में माननीय वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मानव–वन्यजीव संघर्ष रोकना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *