आईजी कुमाऊँ व स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

ख़बर शेयर करें -

आईजी कुमाऊँ व स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

आईजी कुमाऊँ रेंज एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त रूप से ऊधमसिंहनगर जनपद के थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोपहरिया में संचालित अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 की देर सायं की गई।

पहली कार्रवाई में ग्राम दोपहरिया स्थित एक अवैध क्लीनिक (साईं ब्यूटी पार्लर के पास) से 960 कैप्सूल SPASMO (Dicyclomine HCL, Tramadol HCL एवं Acetaminophen) तथा 7700 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam) बरामद की गईं। क्लीनिक स्वामी हर प्रसाद पुत्र मोहन लाल द्वारा औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर क्लीनिक स्वामी के विरुद्ध NDPS Act 1985 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में उसी क्षेत्र में स्थित एक अन्य अवैध क्लीनिक से 3552 कैप्सूल SPASMO बरामद किए गए, जिन पर बैच नंबर एवं मैन्युफैक्चरिंग तिथि अपठित पाई गई और काले मार्कर से मिटाई गई थी। इसके अतिरिक्त 580 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam) भी बरामद हुईं। क्लीनिक स्वामी पूरन लाल पुत्र टीका राम कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके विरुद्ध भी NDPS Act 1985 के तहत कार्रवाई की गई।

 

कुल बरामदगी:

कुल 4512 कैप्सूल SPASMO तथा 8280 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam) बरामद की गईं।

इस संयुक्त कार्रवाई में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधमसिंहनगर नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा (ऊधमसिंहनगर), पूजा जोशी (अल्मोड़ा), पूजा रानी (बागेश्वर), हर्षिता (चंपावत), SOTF टीम के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलभट्टा पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *