मेयर विकास शर्मा का अगला बड़ा विज़न — शिव कॉरिडोर

ख़बर शेयर करें -

मेयर विकास शर्मा का अगला बड़ा विज़न — “शिव कॉरिडोर

रुद्रपुर में ऐतिहासिक त्रिशूल चौक के निर्माण के बाद अब शहर को एक और धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। मेयर विकास शर्मा ने संकेत दिए हैं कि अब अगला कदम “शिव कॉरिडोर” की भव्य परिकल्पना को साकार करने की ओर बढ़ेगा।

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित शिव कॉरिडोर में भगवान शिव की दिव्य झांकियां, धार्मिक चित्रण और आध्यात्मिक थीम पर आधारित आकर्षक संरचना तैयार की जाएगी, जिससे रुद्रपुर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी नई पहचान पाएगा।

त्रिशूल चौक की भव्यता के बाद अब शहरवासियों की नजरें शिव कॉरिडोर पर टिक गई हैं। अगर यह योजना धरातल पर उतरती है तो रुद्रपुर का स्वरूप और भी दिव्य और आकर्षक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *