काशीपुर– (शुनील शर्मा) निरंकारी मिशन के द्वारा देशभर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से एवं सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव देव महाराज के आशीर्वाद और आदेश अनुसार समस्त भारत में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत काशीपुर में भी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थानीय एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में सघन स्वच्छता अभियान चलाते हुए वृक्षारोपण किया गया। जिसमें संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सेवादल की यूनिट नंबर 180 के निरंकारी भाई बहन और बच्चों समेत सैकड़ों सेवादारों और छात्र छात्राओं ने मिलजुलकर स्वच्छता अभियान पर एक सुंदर रुप देते हुए हरे भरे छायादार वृक्ष लगाए गए। इस दौरान सभी निरंकारी सेवादारों ने मिलकर सरकारी अस्पताल के पूरे परिसर में सफाई करके लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया और आसपास उपस्थित लोगों को सफाई कर रखने की भी प्रेरणा दी।
Related Posts
कानून का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई संजय गुंज्याल आईजी
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) शाही स्नान में गुप्ता ब्रदर्स ने पुलिस के जवानों से बदसलूकी की थी खबर…
किच्छा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में चल रहा अंदरूनी विवाद…….
ख़बर शेयर करें -किच्छा- किच्छा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में चल रहा अंदरूनी विवाद एक बार फिर से…
मां दूनागिरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, दूर दूर से आए भक्त अपनी मुरादे लेकर….
ख़बर शेयर करें -रानीखेत- विकासखण्ड द्वाराहाट के मां दूनागिरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में अत्यधिक भीड़ लगी…
