काशीपुर – (सुनील शर्मा) क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा विधानसभा सत्र में उठाई गई काशीपुर जिले की मांग को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने महज जनता के साथ छलावा बताते हुए कहा है कि पूर्व की भाँति इस बार भी विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने की मंशा रखते हुए चीमा ने फिर से यह दाँव खेलने की कोशिश की है, लेकिन जनता चीमा समेत भाजपा के किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा नेता के बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस अध्यक्ष सहगल ने स्पष्ट कहा कि काशीपुर विधायक चीमा 60 वर्षों से भी अधिक पुरानी जिले की माँग को अपने लगभग 20 वर्षों के कार्यकाल में पूरी तरह विफल रहे। वह भी तब जब इस बीच दो-तीन बार उनकी यानि कि भाजपा की सरकार रही। चौथे कार्यकाल के दौरान वर्तमान में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन धिक्कार है कि जिले बनाने के नाम पर लगातार चार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी विधायक चीमा काशीपुर को जिला नहीं बनवा सके। सहगल ने कहा कि अब प्रदेश में एक बार फिर विधानसभा चुनाव नजदीक देख चीमा काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से पुनः भाजपा से दावेदारी करने और यहां के लोगों को बरगलाने की मंशा से जिले का पासा फेंक रहे हैं, जो कि अब किसी भी दशा में चलने वाला नहीं है। क्योंकि अब जनता चीमा की उस सोच से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है, जिसमें सत्तामोह के अलावा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के सांसद, विधायक व मेयर समेत सत्तापक्ष के स्थानीय लगभग सभी जनप्रतिनिधियों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे शरमाते हैं किंतु हम बताते हैं, काशीपुर में भाजपा की एक ही उपलब्धि रही है “बीस साल-काशीपुर बदहाल।”
Related Posts
सूचना आयुक्त ने दी आरटीआई के संबंध में जानकारी…
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम सलीम खान) पूर्व सूचना आयुक्त उत्तराखण्ड सुरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कलक्टेट सभागार में सूचना…
1999 में हुए कारगिल युद्ध को श्रद्धापूर्वक षौये दिवस के रूप में मनाया गया विजय दिवस……….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-1999 में हुआ कारगिल युद्ध शहीदों की स्मृति में कारगिल विजय दिवस के षौये दिवस के रूप…
वर्तमान समय महिलाओं की चुनौती का समय- अलका पाल…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला दिवस मना कर विभिन्न…
