हल्द्वानी- बेस अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में फिर पानी की किल्लत, मरीज परेशान; टैंकरों से की जा रही व्यवस्था

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बेस अस्पताल हल्द्वानी के डायलिसिस केंद्र में लगातार पानी की किल्लत बनी हुई है। रविवार को भी टैंकरों की व्यवस्था के कारण मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ा। केंद्र प्रभारी के अनुसार नए पेयजल कनेक्शन से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। इस कारण दिक्कत हो रही है। डायलिसिस केंद्र में अप्रैल से पानी की समस्या बनी हुई है। टैंकर से पानी की व्यवस्था कर मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। इससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।

 

मरीजों की दिक्कत को देखते हुए जिला प्रशासन ने जल संस्थान को नया कनेक्शन देने के निर्देश दिए थे। केंद्र के लिए नया कनेक्शन तो लग गया लेकिन पानी चालू नहीं हुआ है। वर्तमान में केंद्र में रोजाना 65 मरीजों का डायलिसिस होता है। डायलिसिस केंद्र प्रभारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि 10-12 दिन से पानी की समस्या हो रही है। रविवार को जल संस्थान के तीन और दो निजी टैंकर मंगवाकर डायलिसिस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *